ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, नेवटा, जयपुर द्वारा आयोजित 5th Arrupe Cup Football, Basketball एवं Volleyball Tournament (Boys & Girls) का सफल समापन आज दिनांक 2 मई को हुआ। यह भव्य खेल प्रतियोगिता 30 अप्रैल से प्रारंभ हुई थी, जिसमें जयपुर शहर की 109 से अधिक विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीजीपी मनोज भट्ट रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन में अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
Football Girls : सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, नेवटा विजेता रहा।
Football Boys : नीरजा मोदी स्कूल विजेता रहा।
Basketball Girls : एमजीपीएस स्कूल विजेता रहा।
Basketball Boys : विद्यास्थली स्कूल विजेता रहा।
Volleyball Girls : एमजीपीएस स्कूल विजेता रहा।
Volleyball Boys : टैगोर इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर संगीथ राज एस.जे. ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट में जयपुर शहर की 109 से अधिक स्कूल टीमों ने भाग लेकर प्रतियोगिता को अत्यंत सफल बनाया। विद्यालय के प्रबंधक फादर जॉन रवि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में वर्तमान पीढ़ी के खिलाड़ियों को वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन एवं जेमिमा रोड्रिग्स जैसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने खेल विभाग को इस भव्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु बधाई दी। समारोह के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।