विद्यार्थी लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करें और आगे बढ़ें : राज्यपाल

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राज्यपाल ने भारजा में दिल्ली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करने की बात कही एवं अनुशासित जीवन चर्या से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन रखने, खाना जूठा ना छोड़ने सदैव सत्य बोलने और आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। उन्होंने बच्चों को उत्तम दिनचर्या और सद्गुणों के माध्यम से एक आदर्श व्यक्ति बनने की प्रेरणा दी। इस दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न वाद्य यंत्रों पर दी गई सुरीली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं नृत्य प्रस्तुति पर उनकी सराहना करते हुए उत्साह वर्धन किया एवं शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल बागड़े ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया और सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *