
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान की एंटी रैगिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं कुलपति प्रो. बी.आर. दूगड के मार्गदर्शन में मंगलवार को एंटी रैगिंग सम्बंधी सप्ताहिक विविध गतिविधियों का उद्घाटन सत्र शिक्षा विभाग में किया गया। कार्यक्रम में एंटी रैगिंग स्क्यावड कमेटी के समन्वयक व कुलसचिव राजेश मौजा ने कहा कि एंटी रैगिंग स्क्वाड कमेटी औचक निरीक्षण करने का कार्य करती है तथा रैगिंग के मामलों में कार्रवाई भी करती है। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की नकारात्मकता से बचना चाहिए तथा परिवार की भांति मिलजुलकर रहना चाहिए। रैगिग में संलिप्त विद्यार्थियों को कठोर सजा का प्रावधान निहित है। अतः छोटे-बड़े का भेद नहीं रखते हुए, समभाव से रहना चाहिए। इस अवसर पर एंटी रैगिंग कमेटी के समन्वयक प्रो. बी.एल. जैन ने बताया कि एंटी रैगिंग का मतलब, शिक्षा संस्थानों में उन अमानवीय व्यवहार को रोकना या उसका विरोध करना है, जिसमें वरिष्ठ छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों को परेशान या अपमानित किया जाता है। इस सेल का उद्देश्य इस तरह की गतिविधियों को रोकना है। सेल का कार्य विद्यार्थियों और उसके अभिभावकों के लिए प्रवेश के समय रैगिंग विरोधी शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है, ताकि संस्थान में अनुचित व्यवहार कोई विद्यार्थी नहीं कर सकें। कार्यक्रम में नशामुक्त भारत अभियान के तहत सभी छात्राओं को शपथ ग्रहण का कार्य भी किया गया। साथ ही अन्तराष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्राओं को स्किल डेवलपमेंट और स्टार्ट आरम्भ करने के क्षेत्र में आगे बढने की प्रेरणा प्रदान करने की गई। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के डॉ. अमिता जैन, डॉ. मनीष भटनागर, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. गिरिराज भोजक, डॉ. गिरधारीलाल शर्मा, खुशाल जांगिड, ममता पारीक, सुश्री स्नेहा शर्मा आदि एवं शिक्षा विभाग की बी.एड, बी.ए.-बी.एड एवं बी.एस.सी-बी.एड की छात्राध्यपिकाएं उपस्थित रहीं।