
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार / परिष्कार पत्रिका जयपुर। सेंट जेवियर स्कूल, नेवटा में शनिवार को इंटर-स्कूल साइंस प्रतियोगिता ब्रेनिएक्स 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीकरण और उद्घाटन सत्र से हुआ। विद्यार्थियों ने तीन मुख्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विशेषज्ञों के पैनल में शामिल थे डॉ ए आनंद सहायक प्रोफेसर विज्ञान विभाग सेंट जेवियर्स कॉलेज जयपुर और प्रोफेसर वाई के विजय निदेशक सीआईएसटी आईआईएस विश्वविद्यालय और अध्यक्ष आईएपीटी-आरसी६ राजस्थान ने छात्रों से व्यावहारिक प्रश्न पूछे और उनकी सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल फादर संगीथराज एसजे ने की।
पहली गतिविधि नॉलेज नॉकआउट के अंतर्गत साइंस क्विज़ का आयोजन हुआ। दूसरी गतिविधि मेटाजैनिसिस रही, जिसमें छात्रों ने वैज्ञानिक प्रयोगों और मॉडलों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता दिखाई। तीसरी गतिविधि यूरेका ट्रेल्स के रूप में रोमांचक साइंस ट्रेजऱ हंट था, जिसने टीमवर्क और त्वरित निर्णय क्षमता की परख की।

पूरे आयोजन का संचालन विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में हुआ। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करती हैं।
नॉलेज नॉकआउट में प्रथम कैंब्रिज कोर्ट हाई स्कूल, द्वितीय सेंट एसलम पिंक सिटी, तृतीय स्थान सेंट एसलम सीनियर सैकंडरी स्कूल जयपुर प्राप्त किया।
मेटाजैनिसिस में प्रथम सेंट जेवियर स्कूल नेवटा, द्वितीय महेश्वरी गल्र्स पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान सोफिया सीनियर सैकंडरी स्कूल लालरपुरा प्राप्त किया। यूरेका ट्रेल्स में सेंट जेवियर स्कूल नेवता विजेता रही।
अंत में मुख्य अतिथियों और विद्यालय के प्रिंसिपल फादर संगीथराज एसजे ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों और शिक्षकों का आभार व्यक्तकिया।