प्रो. पांडेय को आचार्य रामचंद्र शुक्‍ल पुरस्‍कार  

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार / परिष्कार पत्रिका जयपुर।  हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू), जयपुर के कुलगुरु प्रो. नंद किशोर पाण्‍डेय को मध्‍य प्रदेश साहित्‍य अकादमी के अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्‍ल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। उन्‍हें यह पुरस्‍कार उनकी चर्चित पुस्‍तक ‘भारत बोध और भक्ति कविता’ के लिए प्रदान किया गया है। मंगलवार को भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रो. पांडेय को पुरस्‍कार राशि 50 हजार रुपये, स्‍मृति चिन्‍ह, शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्‍मानित किया गया। इस अवसर पर मध्‍य प्रदेश साहित्‍य अकादमी के अध्‍यक्ष डॉ. विकास दवे, जानेमाने क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी और मध्‍य प्रदेश संस्‍कृति परिषद् के संयुक्‍त सचिव एन.पी. नामदेव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *