
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर को यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि परिवादी की भांजी (सरकारी शिक्षिका) की मृत्यु होने पर राज्य बीमा के डेथ क्लेम को पास करने एवं कमियों की पूर्ति कर ज्यादा क्लेम राशि पास करवाने की एवज में पहले आरोपी द्वारा 7,50,000/- रूपये (सात लाख पचास हजार रूपये) की मांग की गई एवं दिनांक 11.05.2026 को दौराने मांग सत्यापन आरोपी द्वारा 1,50,000 रूपये (एक लाख पचास हजार रूपये) की रिश्वत राशि लेने पर सहमती तय हुई। आज दिनांक 12.05.2026 को 1,50,000 रूपये (एक लाख पचास हजार रूपये) मे से 1,00,000 रूपये (एक लाख रूपये) प्रथम किश्त लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
जयपुर, 12.05.2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर ने कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री शेखर मथुरिया हाल वरिष्ठ सहायक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, उदयपुर को 1,00,000/- एक लाख रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
जिस पर डॉ. रामेश्वर सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सुपरवीजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर की प्रभारी डॉ. सोनू शेखावत, पुलिस निरीक्षक द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री शेखर मथुरिया को 1,00,000 रूपये (एक लाख रूपये) रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमाला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।