आरपीएससी ने जारी की 5 विभिन्न भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथि, 12 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्तियां

Spread the love

ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को 5 विभिन्न भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा 17 जुलाई को इन भर्तियों का विज्ञापन जारी किया गया था। इनके तहत 5 विभिन्न विभागों में 12 हजार 121 पदों पर भर्तियां की जाएगी। आयोग सचिव ने बताया उक्त भर्ती परीक्षाओं का आयोजन वर्ष 2026 के अप्रेल माह से जुलाई माह तक किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।
प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम : उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर गृह ग्रुप- विभाग के 1015 पदों हेतु 5 अप्रेल 2026, पशु चिकित्सा अधिकारी पशुपालन विभाग के 1100 पदों तथा सहायक कृषि अभियंता कृषि विभाग के 281 पदों हेतु 19 अप्रेल 2026 को परीक्षा का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसी प्रकार प्राध्यापक एवं कोच स्कूल शिक्षा विभाग के 3225 पदों हेतु भर्ती परीक्षा का आयोजन 31 मई से 16 जून 2026 तक किया जाना प्रस्तावित है। 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा विभाग के 6500 पदो हेतु भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित किया गया है।
उक्तभर्तियों हेतु ऑनलाइन आवेदन अवधि : सहायक कृषि अभियंता के पदों हेतु 28 जुलाई से 26 अगस्त 2025, पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों हेतु 5 अगस्त से 3 सितंबर 2025, उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के पदों हेतु 10 अगस्त से 8 सितंबर 2025, प्राध्यापक एवं कोच के पदों हेतु 14 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तथा वरिष्ठ अध्यापक पदों के ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त से 17 सितंबर 2025 तक किए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *