ड्रिपबॉल खेल के एक वर्ष सफल पूर्ण, 14 राज्यों में पसरा रोमांच, आगामी वर्ष में राष्ट्रीय चैंपियनशिप और विस्तार की योजना

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर/मथुरा। बृजनगरी से उत्पन्न स्वदेशी और रोमांचक खेल ‘ड्रिपबॉल’ ने आज सफलतापूर्वक अपना पहला वर्ष पूरा कर लिया है। एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ यह खेल आज देश के 14 राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। प्रथम वर्षगांठ के इस खास अवसर पर खेल संघ ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इस खेल को समझा, अपनाया और इसे इस मुकाम तक पहुँचाया।

संस्थापक डॉ अरविन्द चित्तौड़िया ने बताया ड्रिपबॉल खेल ने अपने पहले ही साल में देश के 14 राज्यों में अपनी पहुँच दर्ज कराई है।
​कम समय में हजारों युवाओं और खेल प्रेमियों ने इस खेल को अपनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
राज्य स्तर पर खेल समितियों का गठन कर प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया।
आगामी वर्ष में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्रिपबॉल का विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी राज्यों के प्रतिनिधियों से अन्य राज्यों के खेल प्रेमियों को जोड़ने का आह्वान किया गया है।
​ऑल इंडिया ड्रिपबॉल एसोसिएशन ने प्रथम रेफरी वर्कशॉप मथुरा, वही प्रथम राष्ट्रीय प्रतियोगिता तिरूपति आंध्र प्रदेश अब द्वितीय राष्ट्रीय ड्रिपबॉल चैंपियनशिप , महाराष्ट्र के पुणे शहर में प्रस्तावित है वही अभी भारतीय ड्रिपबॉल टीम 28 से 30 अगस्त साउथ एशियन ड्रिपबॉल चैंपियनशिप मैं प्रतिभाग करेगी जहां भारतीय टीम भूटान, पाकिस्तान, नेपाल के साथ खेलेगी।
जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तराशने के लिए ऑल इंडिया ड्रिपबॉल एसोसिएशन ने ड्रिपबॉल खेल को लोकप्रिय करने के लिए इंडियन पैरा स्कूल फेडरेशन, ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल लेबर एंड एंप्लाइज, भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद के साथ मान्यता ली है वही जल्द ही आगामी हम सीबीएसई बोर्ड और यूनिवर्सिटी खेलो में ड्रिपबॉल खेल को शामिल कराएंगे
​खेल की बारीकियों और नियमों को मानकीकृत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कोच और रेफरी क्लिनिक आयोजित होंगे।

स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संघ ने सभी राज्य इकाइयों, खिलाड़ियों और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने राज्यों के प्रमुख समाचार पत्रों में इस उपलब्धि की खबर प्रकाशित करवाएं। साथ ही, पिछले एक वर्ष के अपने अनुभवों, तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करें ताकि इस खेल की गूंज हर घर तक पहुँच सके।
​”ड्रिपबॉल खेल को नया आयाम देने वाले सभी साथियों का धन्यवाद। आइए मिलकर इसे देश के कोने-कोने तक पहुंचाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *