ओउमाश्रय सेवा धाम में निरंजन सम्प्रदाय के संत अकानंद ने यज्ञ एवं निराश्रित जन सेवा कर नशाखोरी के विरुद्ध जनजागरण एवं शराववंदी आंदोलन पर किया मंथन।

Spread the love

ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। शिव विहार कालोनी मुहाना स्थित निराश्रित जनों की सेवा यज्ञ एवं संस्कारित पीढ़ी निर्माण की त्रिवेणी ओउमाश्रय सेवा धाम में निरंजन सम्प्रदाय अद्वैत आश्रम भोजपुरा फागी के संचालक संत अकानंद ने यज्ञ में आहुतियां देकर निराश्रित जनों को भोजन प्रसादी व्यवस्था कर वितरण भी किया।
वैदिक चिंतक ओउमाश्रय संस्थापक यशपाल यश ने बताया कि इस अवसर पर अनेक समाज सेवी उपस्थित रहे। यश ने बताया कि आर ए एस अधिकारी के पिता स्वामी नशाखोरी सामाजिक कुरीतियां से व्यथित हैं इसके लिए राजस्थान में पूर्ण शराववंदी के लिए जनजागरण अभियान एवं आन्दोलन की रूपरेखा पर मंथन हुआ। इस अवसर पर केदार गुर्जर हाकी खिलाड़ी शारीरिक शिक्षा टीचर सरोज भोलूराम चौधरी रामरतन गुर्जर पवन आर्य इं संजय शर्मा शुचि शर्मा अदिति सूरज खटाना आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *