आरपीएससी: वरीष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2024 का विस्तृत कार्यक्रम जारी

Spread the love

ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा, 2024 माध्यमिक शिक्षा विभाग का विषयवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 7 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर 2025 तक चलेंगी। आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा के सुगम संचालन के दृष्टिगत 8 विषयों को 4 ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में सामाजिक विज्ञान, ग्रुप-बी मे हिंदी, ग्रुप-सी में विज्ञान, संस्कृत एवं उर्दू तथा ग्रुप-डी के अन्तर्गत गणित, अंग्रेजी एवं पंजाबी विषयों की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम निम्नानुसार है :
ग्रुप-ए – 7 सितंबर 2025 को प्रात: 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
ग्रुप-बी – 8 सितंबर 2025 को प्रात: 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ग्रुप- सी – 9 सितंबर 2025 को प्रात: 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 10 सितंबर 2025 को प्रात: 10 से 12.30 बजे तक संस्कृत एवं 3 से 5.30 बजे तक उर्दू विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
ग्रुप – डी- 11 सितंबर 2025 को प्रात: 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 12 सितंबर 2025 को प्रात: 10 से 12.30 बजे तक अंग्रेजी एवं 3 से 5.30 बजे तक पंजाबी विषय की परीक्षा आयेाजित की जाएगी।
8 विषयों के कुल 2129 पद – आयोग द्वारा 11 दिसंबर 2024 को माध्यमिक शिक्षा विभाग में 8 विषयों हेतु वरिष्ठ अध्यापक के कुल 2129 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था।
्रविषयवार पद विवरण निम्नानुसार हैं:.
हिंदी 288 पद, अंगेजी 327 पद, गणित 694 पद, विज्ञान 350 पद, सामाजिक विज्ञान 88 पद, संस्कृत 309 पद, पंजाबी 64 पद, उर्दू 9 पद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *