उप मुख्यमंत्री ने किया राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण, वेबसाइट से परिषद् में गुणवत्ता, पारदर्शिता व आधुनिकता आएगी – उपमुख्यमंत्री

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग परिषद की अधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण सोमवार को उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अपने कर कमलों से काउंसिल परिषद् के सभागार में किया। 

आयुष मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य आयुष के माध्यम से प्रत्येक राजस्थान के नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य एवं सेवा उपलब्ध कराना है। आधिकारिक वेबसाइट (https://ranc.rajasthan.gov.in) के लांच होने से काउंसिल की गतिविधियां, कार्य कार्यक्षेत्र, परीक्षा सहित सभी विश्वसनीय एवं सटीक सूचनाएं माउस के एक क्लिक से वेबसाइट के माध्यम से हितधारकों को उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं विकसित आयुष से देश के प्रधानमंत्री का विकसित भारत सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचना है।उन्होंने कहा कि तकनीक केवल सुविधा नहीं है बल्कि यह जवाबदेही एवं पारदर्शिता भी तय करती है। इससे चिकित्सा सेवाएं बेहतर होंगी, कार्य प्रणाली में सुधार आएगा।

राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग परिषद् के रजिस्ट्रार डॉक्टर प्रेम नारायण शर्मा ने बताया कि नर्सिंग काउंसिल के इतिहास में वेबसाइट की लॉन्चिंग से परिषद की कार्यशैली में गुणवत्ता और पारदर्शिता आएगी। विभाग की जानकारी एक माउस के क्लिक पर संसार के किसी भी कोने में बैठे हितधारक को उपलब्ध हो सकेगी। 

आयुर्वेद नर्सिंग से संबंधित प्रवेश प्रक्रिया, काउंसलिंग ,पंजीकरण आयुर्वेद नर्सिंग से संबंधित संस्थाओं की संबद्धता के साथ-साथ नर्सिंग परीक्षाओं की जानकारी भी उपलब्ध हो सकेगी। यह वेबसाइट राजस्थान आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय जोधपुर व आयुर्वैदिक निदेशालय अजमेर की वेबसाइट से भी लिंक रहेगी ताकि इन आयुष संस्थाओं का लाभ भी आमजन को मिल सके। इस दौरान आयुर्वेदिक विभाग के निदेशक डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने विभाग की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विक्रम यदुवंशी ने किया। 

इस दौरान होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग की निदेशक डॉ. मनीषा सक्सेना, डॉ. बत्ती लाल बैरवा सहित संबंधित आयुष विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *