पिंकसिटी प्रेस क्लब में 80वें स्वाधीनता दिवस पर क्लब अध्यक्ष ने किया झण्डारोहण

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। । पिंकसिटी प्रेस क्लब में 80वें स्वाधीनता दिवस पर क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने झण्डारोहण किया। सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव राजकुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान प्रबन्ध कार्यकारिणी पत्रकारों एवं क्लब हित में क्लब का बेहतर संचालन कर रही है। प्रेस क्लब में पारिवारिक माहौल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रेस क्लब कर्मचारियों को उत्कर्ष सेवाएं देने पर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष मिलाप चन्द डांडिया नीरज मेहरा, राधारमण शर्मा, पूर्व महासचिव ललित शर्मा, हरीश गुप्ता, रोशन लाल शर्मा, मुकेश चौधरी कोषाध्यक्ष नमोनारायण अवस्थी, उपाध्यक्ष मोनिका शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा, निखलेश शर्मा, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर, वरिष्ठ पत्रकार  श्याम माथुर, विष्णुदत्त शर्मा, इकबाल खान, श्याम सुन्दर शर्मा राधेश्याम दुसाद, बृहस्पति शर्मा, प्रदीप आजाद, अनिल लोढ़ा, गिरिराज अग्रवाल, अनिल शर्मा, शंकर शिखर, अविनाश शर्मा, आशा पटेल सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *