Blog

महात्मा गांधी कावेरी पथ पर शिक्षकों का हुआ विदाई समारोह, तीन शिक्षकों के स्थानांतरण पर दी भावपूर्ण विदाई

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिकाजयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कावेरी पथ मानसरोवर में विद्यालय परिवार…

विश्वभर में प्रवासी राजस्थानियों ने प्रदेश को किया गौरवान्वित, ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ की संकल्प सिद्धि में प्रवासी राजस्थानी निभाएं अपनी भूमिका, अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही राज्य सरकार – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री का गुजरात दौरा  कासं.(विवि)/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विश्वभर में…

बेटियों को अवसर मिलता है तो वे बेहतर प्रदर्शन करके दिखाती हैं: ऊर्जा मंत्री

कनवास में 6 करोड़ रुपए से निर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन का लोकार्पण कासं.(विवि)/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।…

तीर्थंकर बालक आदिनाथ का बड़े धूम-धाम से मनाया जन्मोत्सव

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। मुनीसुवृतनाथ दिगंबर जैन मंदिर मांग्यावास में चल रहे भव्य…

ग्राम कंचनपुर,श्रीमाधोपुर,सीकर में श्रमिक दिवस का आयोजन

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका ग्राम कंचनपुर,श्रीमाधोपुर,सीकर। ग्राम कंचनपुर,श्रीमाधोपुर,सीकर में रामदेव महाराज मन्दिर में फूलचन्द…

फर्जी खबरों और अश्लीलता के विरुद्ध छेड़िए अभियान: प्रो. संजय द्विवेदी

अभिव्यक्ति की आजादी का दुरुपयोग न करें ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका माउंट आबू। भारतीय जन संचार…

साइबर सिक्योरिटी में भी सर्वश्रेष्ठ बनेगा राजस्थान— आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की…

मुख्यमंत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में राजस्थान के चयनित अभ्यर्थियों का किया सम्मान – भावी लोक सेवक अमृतकाल के योद्धा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में चयनित प्रतिभाओं का होगा अहम योगदान

प्रदेश की प्रतिभाओं से राजस्थान का देश में नाम होगा रोशन – लोक सेवक प्रशासन के…

छात्रवृत्ति आवेदनों में रेड फ्लैग को हटाने के लिए अंतिम अवसर – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जयपुर ग्रामीण में चार हजार से अधिक आवेदकों को दिया अवसर

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर ग्रामीण में लगभग साढ़े चार हजार से ज्यादा छात्रवृत्ति आवेदनों में लगाए गए रैड फ्लैग को हटाने के लिए विभाग की ओर से एक अंतिम मौका दिया गया है, जिसके बाद यदि आवेदकों ने इन आवेदनों में संशोधन नहीं कराया तो इन आवेदनों को विभाग की ओर से निरस्त कर दिया जाएगा।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक जितेन्द्र कुमार सेठी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली तो वह एक बार sso पोर्टल पर scholarhip SJE एप पर लॉगिन कर आवेदन को चैक कर लें, क्योंकि विभाग की ओर से बड़ी संख्या में छात्रवृत्ति चाहने वालों को ‘रैड फ्लैग’ से मार्क कर दिया था।क्या है रैड फ्लैग मार्कजितेन्द्र कुमार सेठी ने बताया कि एक बार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के बाद जन आधार से डाटा फैच करने पर एवं आवेदन में किसी प्रकार का बदलाव किया जाता है तो उसे ‘लाल निशान’ लगा दिया जाता है। जैसे किसी छात्र ने नाम, जन्म तिथि, आधार संख्या, जन आधार संख्या या फिर अन्य कोई बदलाव किया तो उसे संदिग्ध मान लिया गया। इस कारण सत्र 2022-23 और 2023-24 के रैड फ्लैग वाले छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली थी।इन छात्रों को ऑनलाइन ही नोटिस भी दिया गया है। एवं एसएमएस व दूरभाष के माध्यम से भी सूचना करी गई लेकिन अभी तक बड़ी संख्या में छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने कोई रिप्लाई नहीं दिया है। ऐसे में इन छात्रों को 15 मई तक का समय दिया है।उन्होंने बताया कि ऐसे छात्रों को जयपुर ग्रामीण के विभागीय कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर ग्रामीण जिला परिषद जयपुर बनी पार्क एरिया में संपर्क कर अपने दस्तावेज जमा कराने होंगे। दस्तावेजों की जांच के बाद सही पाने पर रैड फ्लैग हटाने की प्रक्रिया की जाएगी। अन्यथा 15 मई के  बाद इन आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा।शैक्षणिक सत्र 2022-23 के विद्यार्थी अपने मूल निवास जयपुर ग्रामीण क्षेत्र का होने पर एवं शैक्षणिक क्षेत्र 2023-24 एवं 2024-25 में जिन विद्यार्थियों के कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में है वही विभागीय कार्यालय जयपुर ग्रामीण में संपर्क करें।

नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला आयोजित- राज्यपाल ने जालना में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया, भारत ज्ञान परंपरा में आरम्भ से ही समृद्ध रहा है – राज्यपाल

कासं.(विवि)/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को महाराष्ट्र के जालना जिले में जन जागृति संस्थान एवं विद्या भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति की क्रियान्वयन से संबंधित कार्यशाला में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप में लागू करने के लिए शिक्षक और शिक्षण संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही विज्ञान, कला, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्र में भारत अत्यधिक संपन्न रहा है। उन्होंने भारतीय ज्ञान को नष्ट करने के लिए नालंदा विश्वविद्यालय में बख्तियार खिलजी द्वारा लगाई गई आग का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेशी आक्रांताओं द्वारा भारतीय ज्ञान को नष्ट करने के निरंतर प्रयास होते रहे हैं। पर विचारों को नष्ट नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विकसित भारत के साथ भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।