शिक्षा एवं रोजगार पर जागरूकता कार्याशाला, कैरियर परामर्श शिविर एवं धानका समाज प्रतिभा सम्मान समारोह

Spread the love

ब्यूरो चीफ / परिष्कार पत्रिका जयपुर। राष्ट्रीय धानका आदिवासी कार्मिक महासंघ नई दिल्ली शाखा जयपुर राजस्थान के तत्वावधान में शिक्षा एवं रोजगार पर जागरूकता कार्यशाला कैरियर परामर्श शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रोटरी क्लब भवन जयपुर राजस्थान में आयोजित किया गया। शिविर में भाग लेने वाले अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने धानका समाज के मसीहा डाल चन्द आर्य, आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा, भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर, महात्मा ज्योतिबा राव फुले, माता सावित्री बाई फुले इत्यादि के छायाचित्रों पर अपने श्रद्घा सुमन अर्पित करते हुये पुष्पांजलि अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया। महासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सन्तराम धानका आईईएस ने उपस्थित सभी महानुभावों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुये इस शिविर के उद्देश्य एवं महासंघ के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए सभी से महासंघ के साथ मिलकर समाज हित में शिक्षा एवं रोजगार पर कार्य करने में सहयोग करने का आग्रह किया और इच्छुक समाज बन्धुओं को महासंघ की सदस्यता ग्रहण करने के लिए अनुरोध किया और कहा कि जो कार्य समाज के द्वारा आज से 70 या 50 वर्ष पूर्व प्रारम्भ कर देना चाहिए था लेकिन दुर्भाग्य रहा है कि हमारे समाज के शिक्षित एवं जागरुक बन्धुओं ने शायद इस ओर ध्यान नहीं दिया अथवा समाज में अपने मान और सम्मान, मंच, मालाओं और साफा, पगड़ी तक ही सीमित रहे हैं और इसी तरह के कार्यक्रम करने को समाज का विकास मानते रहे हैं इसलिए हमारे समाज के बुद्धिजीवी एवं शिक्षित और आर्थिक रुप से सक्षम कार्मिकों ने इस बात को महसूस किया कि बिना शिक्षा एवं रोजगार के समाज का विकास एवं उत्थान करना सम्भव नहीं है और हमारे समाज के बच्चें बिना मार्गदर्शन और कैरियर परामर्श के अभाव में उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो जाते हैं और कुछ बच्चे प्रतिभा होने के बाद भी पारिवारिक परिस्थितियों एवं आर्थिक सहयोग नहीं मिलने के कारण आगे पढ़ाई नहीं कर पाते हैं इसलिए हमारे समाज के शिक्षित, आर्थिक रूप से सम्पन्न, सक्षम समाज के महानुभावों एवं कार्मिकों को आगे आकर समाज के बच्चों के लिए छात्रावास एवं पुस्तकालय निमार्ण करवाने तथा इनको प्रतियोगी परीक्षाओं में सहयोग एवं मदद करनी होगी इसलिए इसी दिशा में काम करने के लिए महासंघ का गठन किया गया क्योंकि बिना शिक्षा के समाज का विकास एवं उत्थान करना असम्भव है और इस कार्य को करने के लिए महासंघ की आवश्यकता है इसलिए महासंघ का गठन किया गया है। महासंघ का नारा है कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। बिना शिक्षा के समाज का विकास नहीं हो सकता है और बिना संगठन के हम आगे नहीं बढ सकते हैं और बिना संगठन के हम संघर्ष नहीं कर सकते। शिक्षा हमें अपने अधिकारों एवं कत्र्तव्यों के प्रति जागरूक करने, संगठित होने और संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। सभी संगठित होकर समाज के विकास एवं उत्थान में अपनी भूमिका निभायें। महासंघ ने मंच लगाना, साफा, पगडी और फूल मालाओं के द्वारा अतिथि सत्कार करना इत्यादि पूर्णरूप से बन्द कर दिया है सभी समाज के लोगों को एक समान महत्व दिया जायेगा, जिससे समाज में भेदभाव की भावना पैदा नहीं होगी।
इस शिविर में महासंघ के पदाधिकारियों एवं मुख्य वक्ताओं के पैनल में शामिल वक्ताओं ने शिविर की कार्यक्रम सूची के अनुसार विभिन्न विषयों पर शिक्षा एवं रोजगार जागरूकता तथा कैरियर परामर्श व्याख्यान दिये और शिक्षा के माध्यम से समाज का विकास, बच्चों को विषय का चयन करना, स्किल एजुकेशन के साथ तकनीकी शिक्षा के द्वारा रोजगार प्राप्त करना, उच्च शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें और उच्च पदों पर नौकरी एवं रोजगार प्राप्त करने के साथ वकालात के माध्यम से रोजगार कैसे प्राप्त करें इत्यादि के बारे में महासंघ की विशेष टीम के विशेषज्ञों द्वारा जागरूकता पैदा करने के साथ उनको कैरियर परामर्श के बारे में जानकारी दी गई।
महासंघ के विशेषज्ञों के द्वारा यह भी बताया गया है कि समाज के उत्थान एवं विकास में कार्मिक एवं मातृशक्तिकि क्या भूमिका हो सकती है और किसी प्रकार से इनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से समाज की दिशा एवं दशा परिवर्तन की जा सकती है। सोशल मीडिया का युवा पीढ़ी एवं समाज पर प्रभाव, समाज की दिशा बदलने में युवा पीढ़ी के योगदान के साथ धानका समाज में व्याप्त कुरितियों एवं रूढिवादी परम्पराओं को कम करते हुये नवयुकों धार्मिक आडम्बरों से दूर करने के साथ उनको शिक्षा से कैसे जोड़ा जा सकता है इत्यादि विषयों पर अभिप्रेरणा दी गई। इस शिविर में सभी उपस्थित समाज के गणमान्य नागरिकों एवं महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामय उपस्थित में महासंघ की वेबसाइट का शुभारंभ किया गया और महासंघ के तकनीकी सलाहकार अनिश कुमार मौर्य के द्वारा महासंघ की वेबसाइट का प्रदर्शन करने के साथ महासंघ की डिजिटल परिवर्तन यात्रा और इसके रोड़ मैप पर प्रकाश डाला। इस शिविर में महिलाओं को और बच्चों को अपने विचार एवं भावनाओं को प्रकट करने का अवसर दिया गया। इस शिविर में महासंघ के वक्ताओं में राधेश्याम धानका तिजारा, ललित मोहन फरंड जयपुर, मुकेश कुमार कायथ पीलीबंगा, सुरेश कुमार सोलिया दिल्ली, रवि कुमार दिल्ली, डॉ अजय खाण्डे जयपुर, चरण सिंह देहरान जयपुर, ज्ञान प्रकाश खाण्डे जयपुर, ओम प्रकाश इंदौरिया पावटा, देवेन्द्र कुमार दिल्ली, अनिश कुमार मौर्य ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिये।
महासंघ के अध्यक्ष रमेश कुमार खाण्डे ने सभी वक्ताओं एवं उपस्थित महानुभावों का हार्दिक अभिनन्दन एवं आभार ज्ञापित करते हुए प्रतीभा सम्मान के प्रतिभागियों एवं पुरस्कार वितरण करने के लिए सादर आमंत्रित किया। इस प्रतीभा सम्मान समारोह में 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा के 60 प्रतिशत से अधिक अंकों से उतीर्ण होने वाले छात्रों एवं छात्राओं जिन्होनें महासंघ की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवाया उन सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसमें बच्चीं पलक मावर ने राजस्थान दसवीं बोर्ड परीक्षा में सातवी रैंक प्राप्त करने पर पुरस्कार में प्रतीक चिन्ह और पांच हजार एक सौ रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 12 वीं कक्षा के दो बच्चों को जो अलग-अलग संकाय में प्रथम चयनित हुये उनको क्रमश: निधि धानका एवं आयुष टांक को प्रतीक चिन्ह सम्मान और दो हजार एक सौ रुपये नगद अलग-अलग देकर सम्मानित किया गया। शेष सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिंह सम्मान और पेन फोल्डर देकर सम्मानित किया गया। सभी समाज बंधुओं और महिलाओं एवं महासंघ के पदाधिकारियों ने इन बच्चों का मार्गदर्शन कर उत्साहवर्धन किया गया।

महासंघ के द्वारा धानका समाज के लिए नि:स्वार्थ भाव से संघर्ष करने वाले समाज सेवी वयोवृद्ध कर्तव्य निष्ठ एवं सदैव समाज के हक और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे है रामनारायण कायथ अध्यक्ष राजस्थान धाणका समाज जनजाति संघर्ष समिति जयपुर राजस्थान को सभी की गरिमामय उपस्थित में धाणका समाज के सर्वश्रेष्ठ सम्मान धाणका समाज रत्न से महासंघ के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य महानुभावों के द्वारा शॉल, साफा और माला पहनाकर सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस शिविर में महासंघ के पदाधिकारियों, वरिष्ठ सलाहकार एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया जिनमें महेंद्र सिंह मौर्य, रामावतार धानका, बनवारी लाल, मुरारीलाल धानका, मदनलाल कायथ, जितेन्द्र कुमार लुगरिया, रमेशकुमार खर्रा, ओंकारमल गहलोत, प्रभातखाण्डे, पप्पू धानका, हरिशंकर लुगरिया, मदनलाल मावर, रामनारायण पचेरवाल, मालीराम खनगवाल, राजकुमार कायथ, नानगराम मावर, योगेश डाबी, जगदीश लुगरिया, अशोक कुमार गहलोत, मदनलाल धानका, राजकुमार बछेरीवाल, बाबुलाल मावर, लोकेश खाण्डे, महेश कुमार धानका, घनश्याम दास, भवानी सिंह डाबी, राज किशोर, रमेश कुमार मुंदडिया विभिन्न गणमान्य समाज बन्धुओं, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। इस शिविर में सभी के लिए महासंघ की जयपुर शाखा की टीम के सदस्यों के द्वारा अल्पाहार और भोजन, चाय-पानी इत्यादि की बहुत ही शानदार व्यवस्था संयोजक गजराज सिंह किराड़ के द्वारा की गई जो कि वाकई काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर परिष्कार पत्रिका परिवार की ओर से श्रवण सिंह किरार निदेशक, रविसिंह किरार संपादक, एडवोकेट रवि वर्मा ने उपस्थित होकर सभी मेघावी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। श्रवण ंिसंह किरार ने परिष्कार टीम के सम्मान के लिए महासंघ के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि इस तरह के कैरियर शिविर की समाज में महती आवश्यकता है। समाज के युवाओं को भविष्य में इससे बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने संतराम धानका और रमेश कुमार खाण्डे को इस पुनित कार्य के बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में गजराज सिंह किरार ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों सहित महासंघ के पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित कर शिविर का समापन किया।
शिविर में राजस्थान के विभिन्न जिलों, तहसील, शहरों के समाज गणमान्य महानुभावों पुरूषों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया और महासंघ केन्द्रीय प्रबन्धकीय कार्यकारणी दिल्ली के पदाधिकारियों ने भी इस शिविर में शिरकत कर बच्चों एवं महासंघ की टीम का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन दिलीप कुमार मावर एवं एडवोकेट शशी वर्मा ने किया।
महासंघ के द्वारा इसविषय पर दूसरा और राजस्थान में यह पहला शिविर आयोजित किया गया है जिसमें शिक्षा एवं रोजगार पर जागरूकता कार्यशाला के साथ कैरियर परामर्श शिविर और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित की गया और इसी प्रकार का तीसरा और राजस्थान में दूसरा शिविर 29 जून 2025 को बानसूर जिला कोटपूतली बहरोड़ राजस्थान में आयोजित किया जायेगा जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है और इसमें भाग लेने के लिए महासंघ की वेबसाइट पर आपना पंजीकरण करवाकर भाग ले सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *