आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ की शाखा मुख्यालय जयपुर में अनुप मिश्रा मुख्यालय शाखा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Spread the love

ब्यूरो चीफ हेमलता किरार / परिष्कार पत्रिका जयपुर। जयपुर राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के दितीय चरण के चुनाव में शाखा मुख्यालय के शाखा अध्यक्ष पद पर अनूप मिश्रा निर्विरोध निवाचित हुये। इस संदर्भ में जानकारी देते हुये संघ के संयुक्तमहासचिव गोविन्द नाटाणी ने बताया कि 18 अगस्त 2025 को मुख्यालय शाखा अध्यक्ष पद हेतु मण्डल मुख्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक सुमाष चंद यादव, दारा सिंह, सरोज जैन द्वारा कराये गये चुनाव में एक मात्र आवेदन प्राप्त होने पर अनुप मिश्रा को शाखा अध्यक्ष मुख्यालय पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्वाचित अध्यक्ष मिश्रा को संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष दशरथ कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। महामंत्री प्रदीप शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद ने निर्वाचित मुख्यालय अध्यक्ष अनूप मिश्रा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप मिश्रा मण्डल हित एवं कर्मचारी हित में अपना योगदान देते रहेंगे एवं समय-समय पर मण्डलहित एवं कर्मचारी हित के लिये आवाज उठाते रहेंगे। इस अवसर पर जयपुर स्थित वृत्त कार्यालयों के शाखा अध्यक्षों सहित प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहन सिंह संयुक्तमहासचिव रमेश चन्द शर्मा संगठन मंत्री रामदयाल गुर्जर कार्यालय मंत्री, युसूफ खान प्रचार मंत्री मनुज ठाकुर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *