
राज्यपाल ने तीन विश्वविद्यालयों में कुलगुरु नियुक्त करने के आदेश जारी किए
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को आदेश जारी कर राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत को, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में डॉ. युद्धवीर सिंह को तथा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में प्रो. नरसी राम विश्नोई को कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है। बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से कुलगुरु पद पर नियुक्तियां के यह आदेश जारी किये है।
बागडे ने कुलगुरु पद पर यह नियुक्तियां कुलगुरु के कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक के लिए की है।