राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए दिखा अभूतपूर्व उत्साह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं सतत प्रयास लाए रंग

Spread the love

रिफाइनरी उद्घाटन समारोह बना जनसहभागिता का उत्सवऐतिहासिक गौरवशाली क्षण के साक्षी बने 53 लाख से ज्यादा प्रदेशवासीवर्चुअल माध्यम से जुड़ कर स्थापित किया अनूठा कीर्तिमान

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार जयपुर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं सतत प्रयासों से राजस्थान रिफाइनरी उद्घाटन समारोह ने जनसहभागिता और डिजिटल कनेक्टिविटी के नए आयाम स्थापित किये हैं। इस अवसर पर राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। 53 लाख से अधिक प्रदेशवासी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रदेश को 1 लाख 5 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जो प्रदेश की प्रगति को नई दिशा प्रदान करेगी। इस ऐतिहासिक अवसर ने राजस्थान को विकास की नई उचाईयों की ओर अग्रसर करने के संकल्प को और मजबूत किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में शनिवार को बालोतरा के पचपदरा में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण व्यापक स्तर पर सुनिश्चित किया गया। इस आयोजन को प्रदेशभर की 12 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों, जिला मुख्यालयों सहित समस्त नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर निगम मुख्यालयों से जोड़ा गया। वर्चुअल माध्यम से जनप्रतिनिधियों, नवनियुक्त राजकीय कार्मिकों सहित 53 लाख से अधिक प्रदेशवासियों ने जुड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ओजस्वी भाषण सुना एवं समारोह में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक वर्चुअल माध्यम से समारोह का प्रसारण करने के निर्देश दिये थे, जिसके परिणाम स्वरूप जन-जन का उत्सव बन सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *