समर्पण संस्था का 12वाँ शिक्षा योगदान महोत्सव आज (05 जुलाई )को ।71 शैक्षिक दूत सँवारेंगे 109 ज़रूरतमंद विद्यार्थियों का भविष्य …..उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा होंगे मुख्य अतिथि…

Spread the love


    जयपुर, 04 जूलाई । गत 16 वर्षों से ज़रूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा आज (रविवार 5 जुलाई को )“ 12वाँ शिक्षा योगदान महोत्सव” का आयोजन प्रातः 9:30 से दोपहर 2 बजे तक प्रताप नगर सेक्टर 17 स्थित रावत पब्लिक स्कूल के निर्मला ऑडिटोरियम में किया जाएगा ।
   शिक्षा दान महोत्सव में संस्था द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 में चयनित 109 जरूरतमंद समर्पण आदर्श विद्यार्थियों को शिक्षा सहयोग के तहत निर्धारित फ़ीस उनके खाते में ट्रांसफर की जायेगी । चयनित विद्यार्थियों में MBBS, BBA, B.Ed. , BFA, B.Sc Nursing,BCA, के विद्यार्थी भी शामिल है । चयनित विद्यार्थी सूची में राजस्थान प्रदेश के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के जरूरतमंद विद्यार्थियों को भी किया शामिल किया गया है ।      
  महोत्सव में संस्था द्वारा नियुक्त विद्यार्थियों के सहयोगकर्ता 71 एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर्स/ एज्युकेशनल एम्बेसेडर्स / एज्युकेशनल एसोशिएट्स को सम्मानित भी किया जायेगा ।
    महोत्सव में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा मुख्य अतिथि होंगे और अध्यक्षता टीकम बोहरा ‘अनजाना’, IAS ( सदस्य, राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर) करेंगे ।
 अतिविशिष्ट अतिथि लक्ष्मण मदनानी (Former Member, Judicial Railway Claims Tribunal Jaipur/Ahmedabad & Senior Consultant , Madnani and Co. ) व बी. एस. रावत ( चेयरमैन, रावत एज्युकेशनल ग्रुप) होंगे ।
  विशेष आमंत्रित अतिथि अनिल कुमार जैन ( Retd. IRS ,पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त व प्रधान मुख्य सलाहकार, समर्पण संस्था) व हीरेन्द्र शर्मा ( निदेशक, राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, दुर्गापुरा , जयपुर ) रहेंगे ।
   विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र सिंह वधावन (सेवानिवृत्त, आईआरएएस), लक्ष्मण सिंह मीना ( सेवानिवृत्त, आईआरएएस ), डॉ. सुनिता दामिनी गुप्ता ( व्यवसायी, समाज सेविका व लेखिका ) , श्याम सुन्दर विजय ( व्यवसायी व अध्यक्ष,परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति ) होंगे ।
   एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर विशिष्ट अतिथि डॉ. डी. आर. रेवाला ( सेवानिवृत्त आईआरएस), नरेन्द्र सिंह रावत ( निदेशक, रावत एज्युकेशनल ग्रुप ), डॉ. घनश्याम बैरवा (सीनियर प्रोफेसर ,संस्कृत, एस आर पी राजकीय महाविद्यालय, बॉंदीकुई ), सीताराम स्वरूप (अधीक्षण अभियंता ,जल संसाधन विभाग ), लखन लाल मीना ( Senior Section Engineer ,Telecom Railway , NWR HQ JAIPUR ), राजेन्द्र कुमार बैरवा ( सीनियर मैनेजर, बैंक आफ बड़ौदा ),आर्किटेक्ट अंकित शर्मा ( अंकित शर्मा एसोसिएट), मोनिका मीना ( बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर , सनहर्ट टाइल्स ), मदन लाल वर्मा ( भवन निर्माता, कृष्णा कन्स्ट्रक्शन कम्पनी व विशिष्ट सलाहकार, समर्पण संस्था )व बाबू लाल बिजोरिया ( प्रोपराइटर, पूनम कन्स्ट्रक्शन्स ) रहेंगे।  मंच संचालन आरजे राखी शुक्ला (पॉपुलर  एंकर , एक्टर ,समाजसेवी ,शिक्षाविद् व संस्थापक रक्षाजीवन सोसायटी ) करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *