मोदी विश्वविद्यालय में MUN कॉन्फ्रेंस 2026: युवाओं ने दिखाया कूटनीति का दम, वैश्विक मुद्दों पर हुई तीखी बहस

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका  लक्ष्मणगढ़। मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 1 और 2 अप्रैल को आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) कॉन्फ्रेंस 2026 का सफल आयोजन हुआ। इस दो दिवसीय कार्यक्रम ने राजस्थान और दिल्ली से आए युवा प्रतिभागियों में कूटनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा दी।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के मॉडल यूनाइटेड नेशंस क्लब द्वारा किया गया, जिसमें यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली तथा यूरो इंटरनेशनल स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया।
कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रतिभागियों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) और वर्ल्ड ट्रेड ओर्गेनाइजेशन जैसे विभिन्न समितियों में देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए जलवायु परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर टैरिफ, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नियमन जैसे समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा की।
सस्टेनेबल टैरिफ नीतियों और लोकतंत्र पर साइबर खतरों को लेकर दिए गए प्रभावशाली भाषण इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर आशुतोष भारद्वाज ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों की वक्तृत्व कला और विश्लेषणात्मक क्षमता की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे आयोजन भविष्य के कूटनीतिज्ञ तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
समापन सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बेस्ट डेलीगेट, आउटस्टैंडिंग डेलीगेट (डीपीएस जयपुर) और बेस्ट पोजिशन पेपर जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने इस आयोजन को अत्यंत सफल बताते हुए कहा कि इससे विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों के बीच संवाद, सहयोग और वैश्विक समझ को बढ़ावा दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *