
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा, अजमेर में बुधवार को शुभारम्भ हुआ।
देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भड़ाणा ने प्रतियोगिता का ध्वज आरोहण किया और सभी जिले से आए हुए खिलाडियों को बधाई देते हुए सभी को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। लघु उद्योग संघ अध्यक्ष एवं नारेली जैन तीर्थ महामंत्री अतुल जैन ने बताया कि छात्र-छात्राओं को खेल-खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री बलराज कच्छावा, एसडीएमसी सदस्य, पार्षद रणजीत सिंह नरूका, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा गोविंद नारायण शर्मा, अल्प भाषाई संस्थान प्राचार्य किरण बाला जोनवाल, भंवर सिंह राठौड़, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग रैफरी विशाल निर्वाण भी उपस्थित रहे। 17 से 19 आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में 37 जिलों से 17 वर्ष श्रेणी में 341 छात्र, 258 छात्रा, 19 वर्ष श्रेणी में 261 छात्र, 176 छात्रा सहित कुल 1036 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उपस्थिति दर्ज कराई।