
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार / परिष्कार पत्रिका जयपुर। ब्रह्मा कुमारीज के पीस पैलेस, रोड नंबर 6 ,श्रीनिवास नगर वी.के.आइ स्थित सेवाकेंद्र पर 24 अगस्त को एक विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन सुबह 9 से शाम 4:00 बजे तक रहा।
यह शिविर ब्रह्मा कुमारीज द्वारा संस्था की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणिजी की 18वीं पुण्य स्मृति एवं विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष में आयोजित हुआ।
शिविर का शुभारंभ सुबह आदरणीय दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा पीस पैलेस परिसर में दादी को पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलन करते हुए किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी रक्तदाताओं को शुभ प्रेरणाएं दी तथा नेक कार्य के लिए उत्साह बढ़ाया। दिया कुमारी ने ब्रह्मा कुमारी संस्था की समाज सेवा प्रभाग का भी ऐसे महान आयोजन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि रक्तदान महादान है, एक रक्तदाता कम से कम तीन लोगों को जीवन दान देता है और कहा कि ब्रह्मा कुमारीज जो राजयोग मेडिटेशन सिखाती हैं, वह आज के दौर में बहुत आवश्यक है क्योंकि मन की शांति के बिना जीवन व्यर्थ है।

कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्मकुमारी बहनों ने दिया कुमारी का साफा व पुष्पगुच्छ देकर के सम्मान किया। तत्पश्चात ब्रह्मा कुमारीज के अजमेर संभाग से पधारी ब्र .कु आशा बहन ने दिया कुमारी जी का शब्दों द्वारा स्वागत किया, ब्र.कु रूपा बहन ने संस्था की समाज सेवा प्रभाग द्वारा हो रही सेवाओं से सबको अवगत कराया और इस ब्लड डोनेशन रक्तदान महाअभियान की भी संक्षिप्त जानकारी दी। अंत में पीस पैलेस सेवाकेंद्र प्रभारी ब्र.कु हेमलता बहन ने दिया कुमारी जी सहित सभा में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का शब्दों से धन्यवाद व आभार प्रकट किया व उद्योगपति ब्र कु मदनलाल शर्मा जी ने सभी बहनों के साथ दिया कुमारी जी को ईश्वरीय प्रसाद एवं सौगात देकर आभार प्रकट किया।
रक्तदान शिविर में जयपुर के एस.एम.एस राजकीय अस्पताल से डॉक्टर तथा सहयोगी टीम द्वारा रक्त लेने का आयोजन किया गया। खेतान अस्पताल द्वारा निःशुल्क हृदय व स्वास्थ्य जांच व दृष्टि आई हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच की गई। कार्यक्रम में रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया व व्यवस्था को सराहा। अतः डोनर्स के इलावा सैकड़ो लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई ।
हेमलता बहन ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए बताया कि आज, 24 तारीख शाम तक, रक्तदान शिविर में 93 यूनिट का कलेक्शन हुआ व कल 25 अगस्त को भी रक्तदान शिविर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक रहेगा । इस अभियान का लक्ष्य है पूरे भारत एवं नेपाल में, लगभग राष्ट्रीय स्तर पर 1,00,000 यूनिटस रक्तदान करना व एक गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना।