ब्रह्मकुमारीज देश में रक्तदान अभियान के माध्यम से बनाएगी गिनीज वल्र्ड रिकार्ड

Spread the love

जयपुर में 20 से अधिक सेवाकेन्द्रों पर 10 हज़ार से अधिक लोग करेंगे रक्तदान।
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। ब्रह्माकुमारीज़ रक्तदान अभियान के माध्यम से गिनीज़ वल्र्ड रिकार्ड बनाएगी। जयपुर मे 20 से अधिक सेवाकेन्द्रों पर 10 हज़ार से अधिक लोग करेंगे रक्तदान। यह अभियान ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोभिनी दादी प्रकाशमणीजी की 18वीं पुण्यतिथि को समर्पित है। ब्रह्माकुमारीज़ जयपुर वैशाली नगर सेवाकेन्द्र पर रविवार 24 अगस्त को आयोजित होगा विशाल रक्तदान शिविर।
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोभिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि (25 अगस्त 2025), जिसे विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है, के उपलक्ष्य में संस्थान देश में एक विशाल रक्तदान महाअभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश में रक्तकी आवश्यकता की पूर्ति करना है।
इस मौके पर राजधानी जयपुर में 20 से अधिक सेवा केन्द्रों पर 10 हज़ार से अधिक लोग रक्तदान करेंगे।
ब्रह्माकुमारीज़ जयपुर वैशाली नगर सेवा केन्द्र पर रविवार 24 अगस्त को रक्तदान देशभर में आयोजित होगा। जयपुर वैशाली नगर सेवा केंद्र की प्रमुख सिस्टर बी के चन्द्रकला के मुताबिक सुबह दस से शाम पांच बजे कि इच्छुक लोग रक्तदान देकर इस महाअभियान में अपना योगदान दे सकते हैं। हम सभी से अपील कर रहे है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर इस पुण्य काम में शामिल हो। इसके लिए संस्थान के भाई-बहन लोगों से सम्पर्क कर रहे है। देश में सडक़ दुर्घटनाओं के आंकड़े बढ़ते जा रहे है। हर दिन 38000 रक्तदान की जरूरत पड़ती है। हर साल करीब पांच करोड़ यूनिट्स रक्तकी आवश्यकता होती है, लेकिन केवल ढाई करोड़ यूनिट ही इकठ्ठा हो पाते है। सब जोन प्रभारी जयपुर बी के सुषमा के अनुसार इस अभियान के अन्तर्गत 22 से 25 अगस्त तक पूरे देश में 4000 ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्रों पर एक साथ विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। इस अभियान का लक्ष्य 1 लाख (100,000) यूनिट रक्त एकत्रित करना है। जिससे गिनीज वल्र्ड रिकार्ड स्थापित होगा। इस रिकार्ड बनाने की तैयारियों पूर्ण कर ली गई है। यह महाअभियान ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, जिला ब्लड बैंक, रेडक्रॉस सोसायटी, सरकारी अस्पताला, मेडिकल कॉलेज, रोटरी इंटरनेशनल क्लब, लॉयन्स क्लब, आईएमबीटीआई, डिफेंस फोर्सेज, एनएसएस, कॉरपोरेट एवं अन्य स्थानीय संसथाओं के सहयोग से आयेाजित किया जा रहा है। फोसेज, एन.सी.सी., एन.एस.एस., कॉरपोरेट्स एवं अन्य स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *