समाज सेवा पारिवारिक प्रेम से शुरू हो विश्व के जीवों को प्यार तक की सुकून दायक जीवन यात्रा : यश पाल यश

Spread the love

ओउमाश्रय सेवा धाम में यूनिवर्सिटी ऑफ पैट्रोलियम एंड एनर्जी देहरादून के समाज सेवा प्रशिक्षणार्थियों को दीक्षांत कार्यक्रम में मिले प्रमाण पत्र।
ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। शिव विहार कालोनी मुहाना जयपुर स्थित निराश्रित जन सेवा यज्ञ एवं संस्कारित पीढ़ी निर्माण को समर्पित ओउमाश्रय सेवा धाम में यूनिवर्सिटी ऑफ पैट्रोलियम एंड एनर्जी देहरादून के समाजसेवा प्रशिक्षणार्थियों का दीक्षांत कार्यक़म हुआ जिसमें प्रमाण पत्र प्रदान कर सफल सुखद भविष्य की भावना व्यक्त हुई।
संचालक देवेश गोयल ने बताया कि संस्थापक मोटीवेशनल एक्सपर्ट वैदिक चिंतक यशपाल यश के सानिध्य में दो माह तक प्रशिक्षण चला। यश ने कोई काम छोटा या बड़ा नहीं, समाज सेवा में कोई ऊंच-नीच वासी नहीं होता तथा दुनिया के जीवों से प्यार करने की शुरुआत का ठिकाना घर परिवार है समझाया। प्रशिक्षण में यंहा निराश्रित जनों को भोजन प्रसादी वितरण करना गायों की सेवा पेड़ों का रखरखाव सफाई लाइब्रेरी की देखभाल यज्ञशाला में यज्ञादि की व्यवस्था आदि का प्रशिक्षण दिया। सभी प्रशिक्षणार्थियों ने अपने एक पेज में लिखकर अनुभव साझा किए और यश के मार्गदर्शन से आए परिवर्तनों से सकारात्मक ऊर्जा संचार बताया। इन पांच वर्षीय विधि एवं इंजीनियरिंग के छात्र-छात्रा में आकांक्षा शर्मा आर्यन अग्रवाल यश जांगिड़ हर्ष वर्धन शर्मा लक्षित वशिष्ठ प्रखर त्रिवेदी मृगांक शर्मा ने दो माह यहां आकर प्रशिक्षण लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *