सेंट जेवियर्स स्कूल नेवटा में चतुर्थ अर्रूपे कप 2025 का भव्य आयोजन, खेल और पर्यावरण जागरूकता का संगम

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार / परिष्कार पत्रिका
जयपुर। सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, नेवटा में दो दिवसीय चतुर्थ अरुपे कप 2025 का शुभारंभ 25 जुलाई को हुआ। यह दो दिवसीय अंतर-विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता उत्साह, खेल भावना और सहयोग की मिसाल बनी। इस वर्ष प्रतियोगिता में लगभग 90 टीमों ने भाग लिया, जो दो प्रमुख खेलों फुटबॉल और बास्केटबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उद्घाटन समारोह में मॉड्यूल ऑफ एनवायरनमेंट फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन राहुल द्विवेदी मुख्य अतिथि और निदेशक सुनील मुद्गल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विद्यालय के प्राचार्य रेव फादर संगीत राज एसजे ने स्वागत भाषण में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि ज़ेवियर्स में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया जाता है, जिसमें शारीरिक, बौद्धिक और नैतिक विकास शामिल है। इस अवसर पर रूह्रश्वस्नष्टष्टक्कष्ट् द्वारा एक पेड़ माँ के नाम मिशन के तहत एक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों और समुदाय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश गया।


प्रतियोगिता के पहले दिन दो उद्घाटन मुकाबले हुए-
फुटबॉल में सेंट ज़ेवियर्स स्कूल नेवटा ने सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगतपुरा, जयपुर को पराजित किया।
बास्केटबॉल में कैम्ब्रिज कोर्ट हाई स्कूल को हराकर मेज़बान टीम विजेता रही।
अरुपे कप न केवल खेल कौशल का मंच है, बल्कि यह अनुशासन, सहयोग और सम्मान जैसे मूल्यों को भी बढ़ावा देता है। यह चौथा अरुपे कप 2025 सेंट ज़ेवियर्स स्कूल की उस दूरदर्शिता का प्रतीक है जिसमें विद्यार्थियों को समाज और पर्यावरण के प्रति जि़म्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने का लक्ष्य है।
चतुर्थ अरूपे कप 2025 का समापन समारोह खेल भावना और एकता के उत्सव के साथ 26 जुलाई 2025 को आयोजित किया गया।
सेंट जेवियर्स स्कूल नेवटा में दो दिवसीय अंतर-विद्यालय खेल महोत्सव चतुर्थ अर्रूपे कप 2025 का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता ने छात्रों के बीच उत्कृष्टता, अनुशासन और सौहार्द का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ रणवीर सिंह राणा उपस्थित रहे, जो कि एक प्रतिष्ठित खेल प्रशिक्षक एवं सेंट जेवियर्स स्कूल सी-स्कीम, जयपुर के पूर्व उप-प्राचार्य रह चुके हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला और यह बताया कि कैसे खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ता जैसे मूल्यों को विकसित करने में सहायक होते हैं।
इस वर्ष की प्रतियोगिता में 88 टीमों के 1200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिनमें लडक़े और लड़कियाँ दोनों शामिल थे। सभी प्रतिभागियों ने फुटबॉल और बास्केटबॉल में पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबला किया।
फुटबॉल प्रतियोगिता के लडक़ों में विजेता सेंट जेवियर्स स्कूल नेवटा एवं उपविजेता जयश्री पेरिवाल इंटरनेशनल स्कूल रहा वहीं लड़कियों में विजेता जयश्री पेरिवाल इंटरनेशनल स्कूल एवं उपविजेता सेंट जेवियर्स स्कूल नेवटा रहा।
इसी तरह बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लडकों में विजेता संस्कार पब्लिक स्कूल एवं उपविजेता विद्यास्थली पब्लिक स्कूल रहा वहीं लड़कियों में विजेता जयश्री पेरिवाल इंटरनेशनल स्कूल एवं उपविजेता सेंट जेवियर्स स्कूल, नेवटा रहा। पूरा दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहा। सभी टीमों ने कड़ा मुकाबला किया और दर्शकों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने उनका भरपूर उत्साहवर्धन किया। मेज़बान स्कूल, सेंट जेवियर्स ने सभी वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई श्रेणियों में विजेता या उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

सेंट जेवियर्स स्कूल नेवटा के प्राचार्य फादर संगीत राज एसजे ने विद्यालय की समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने बताया कि अर्रूपे कप जैसे खेल आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी को विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यालय न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता, बल्कि शारीरिक और नैतिक विकास को भी समान महत्व देता है।
समापन समारोह के अंत में विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदकों से सम्मानित किया गया। यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा का ही नहीं, बल्कि खेल भावना, अनुशासन और एकता का उत्सव भी रहा।
चतुर्थ अर्रूपे कप 2025 न केवल खेल प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश को भी मजबूती से आगे बढ़ाता रहाए जैसा कि पहले दिन वृक्षारोपण अभियान द्वारा दर्शाया गया था।
सेंट जेवियर्स स्कूल नेवटा ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों का हार्दिक आभार प्रकट किया और आगामी वर्ष में पंचम अर्रूपे कप 2026 को और अधिक खेलों और सहभागिता के साथ आयोजित करने का संकल्प लेते हुए सभी को शुभकमानाएं देते हुए आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *