

सोफिया सीनियर सैकंडरी विद्यालय में समर कैम्प का समापन समारोह
ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। सोफिया सीनियर सैकंडरी स्कूल द्वारा आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस कैंप में बच्चों ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि जीवन कौशल, कला, संगीत, नृत्य, योग और खेलकूद जैसी अनेक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का आनंद भी लिया।
कैंप के दौरान बच्चों को चित्रकला, हस्तशिल्पए नाटक और पाकशाला जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। इसके साथ ही आत्मरक्षा, विज्ञान प्रयोग और समूह चर्चा के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास किया गया। अंतिम दिन एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपने सीखे हुए कौशल का प्रदर्शन किया। समर कैंप ने बच्चों को गर्मी की छुट्टियों का रचनात्मक उपयोग करने का अवसर दिया और उन्हें नई ऊर्जा व आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी।