सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती के अवसर पर रंग भरो प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका
अजमेर। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर एवं सैंट्रल एकेडमी स्कूल कोटडा अजमेर व ऑप्टिमिस्टिक आउटरीच ट्रस्ट द्वारा आयोजित समर कैम्प में सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती के अवसर पर रंगभरो प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समर कैम्प प्रभारी अनुपम गोयल ने बताया कि आज के कार्यक्रम कि अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गोयल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माताए स्वामी विवेकानंद सरस्वती व सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। रंग भरो प्रतियोगिता में दौ सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया, प्रांतीय पदाधिकारी दिलीप पारीक ने वहां मौजूद सभी छात्र व छात्राओं को सम्राट पृथ्वीराज चौहान जीवन का परिचय दिया। उन्होंने पृथ्वीराज चौहान के जन्म से लेकर मृत्यु तक के सभी महत्वपूर्ण किस्सो को संक्षिप्त में बताया एवं उसके बाद एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। जिसमें सभी से प्रश्न पूछे गए। सभी छात्र व छात्राओं जिन्होंने सही जवाब दिया उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए। सुरेश गाबा ने रंग भरो प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्र छात्राओं के कौशल कि प्रशंसा की। उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजन से सभी बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है।
शाखा सचिव राजकुमार गोयल ने बताया कि शाखा द्वारा 15 मई से 5 जून तक चलने वाले इस समर कैम्प में समय-समय पर विभिन्न प्रकार कि निशुल्क प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजित हुई रंग भरो प्रतियोगिता का संचालन लोक कला संस्थान के संजय सेठी ने किया। कार्यक्रम में कृष्ण गोपाल गोयल, राजकुमार गोयल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, दिलीप पारीख, सुरेश गाबा, विष्णु प्रसाद गोयल, कमलेश जैन, किरण गोयल, रचना गोयल, आलोक मिश्राए सुधाकर आदि शाखा सदस्यों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *