समर कैंप समापन समारोह में बच्चों ने दिखाई अपनी-अपनी प्रतिभाएं

Spread the love

इमानुएल मिशन विद्यालय में समर कैम्प का समापन समारोह का आयोजन

ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। इमानुएल मिशन सीनियर सैकंडरी स्कूल कांटा पंखा कालवाड़ रोड़ जयपुर में विद्यार्थियों के लिए समर कैम्प का आयोजन 12 मई से प्रारंभ होकर 24 मई 2025 तक किया गया। 24 मई को समर कैम्प के समापन के अवसर पर समापन समरारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने भाग लेकर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। समारोह की शुरूआत इन्सट्रूमेटल म्यूजिक के साथ हई जिसमें बच्चों ने सुंदर धुनों के द्वारा सब को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा नर्सरी से दूसरी के छोटे बच्चों ने बम-बम बोले एवं पंजाबी डॉस पर शानदार प्रस्तुति दी। तत्पश्चात ताईक्वांडों के विभिन्न पंचिंग एवं किकिंग स्किल का प्रदर्शन किया गया। जूनियर और प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने अपनी स्किल को प्रदर्शित किया। कार्यक्र मुख्य अतिथि ने बच्चों को अपने स्किल को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उत्साहवर्धन किया। प्रिंसिपल ब्लेसी जॉन ने सभी प्रतिभागी बच्चों एवं टीचर्स को समर कैम्प की सफलता के लिए बधाई दी। विद्यालय के निदेशक डॉ जॉन मैथ्यू यह कैम्प बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए एक माध्यम है। जिसमें वे अपनी रूचियों के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर उन्हें निखारतें है। उन्होनें बताया कि इस कैम्प में स्पोर्टस गतिविधियों में फुटबॉल, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, खो-खो के साथ-साथ डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिक, वॉल पेंटिंग की कक्षाएं लगाई गई। उन्होंने कैम्प में भाग लेने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *