वन राज्यमंत्री ने किया सामान्य चिकित्सालय में बनने वाले नवीन नेत्र चिकित्सा भवन का शिलान्यास, नेत्र यूनिट के निर्माण से मरीजों को मिलेगी अत्याधुनिक नेत्र रोग की सुविधा – वन राज्यमंत्री शर्मा

Spread the love

ब्यूरो चीफ परिष्कार पत्रिका जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बुधवार को अलवर जिले के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में मेट्सो इंडिया प्रा.लि. द्वारा सीएसआर फण्ड से बनने वाले नवीन नेत्र चिकित्सा भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान नगर निगम की महापौर श्रीमती सुमनलता अग्रवाल व उप महापौर अजय पूनिया मौजूद रहे। 

वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के साथ-साथ चिकित्सा तंत्र को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार निरन्तर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अलवर का सामान्य चिकित्सालय एसएमएस जयपुर के बाद दूसरे नंबर पर नेत्रा रोग में अग्रणी स्थान रखता है। इसलिए नेत्र रोगियों की बढती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए एक बडी नेत्र यूनिट की महती आवश्यकता थी जो सीएसआर फण्ड के माध्यम से मेटसो प्रा.लि. के सहयोग से तैयार कराया जा रहा है । इस अत्याधुनिक नेत्र यूनिट के निर्माण होने पर अलवर सहित आसपास के क्षेत्र के मरीजों की सुविधाओं में इजाफा होने के साथ उन्हें बेहतर नेत्र चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिले में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है जिसके तहत सामान्य चिकित्साल परिसर में 100 बैडेड भवन निर्माणाधीन है, शिशु अस्पताल का भवन अपग्रेड किया जा रहा है, मूंगस्का पीएचसी को सीएचसी में कर्माेन्नत किया गया एवं शिवाजी पार्क में नई पीएचसी खोली गई है। जिले में रामगढ़ में उप जिला अस्पताल के साथ कई चिकित्सा संस्थानों को अपग्रेड किया गया है। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पीएमओ डॉ. प्रेम चंद सैनी ने बताया कि वर्ष 2024 में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और मेटसो कंपनी के बीच सामान्य चिकित्सालय में नेत्र यूनिट बनाए जाने का एमओयू हुआ था। इस यूनिट की तीन मंजिला इमारत में पहली मंजिल पर 80 बैड का वार्ड व तीसरी मंजिल पर 4 ओटी बनेंगे। इनमें दो जनरल, एक सेप्टिक और एक सुपर स्पेशियलिटी ओटी शामिल होंगे। शुरूआती ओटी को माइनर ऑपरेशन थिएटर के रूप में उपयोग कर ग्राउंड फ्लोर की ओपीडी से जोडा जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी, दवा वितरण केंद्र और पर्ची काउंटर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *