


मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीय मुलाकात कर दीं शुभकामनाएं
ब्यूरो चीफ परिष्कार पत्रिका। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं तथा उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर आगन्तुकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने सभी का आत्मीयता के साथ अभिवादन स्वीकार करते हुए दीपोत्सव की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ संवाद कर उनके हालचाल, कुशलक्षेम भी जानी।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता रही।