श्रीसनातन धर्म महोत्सव समिति के तत्वावधान मे जयपुर के रामलीला मैदान मे 11 अक्टूबर से

Spread the love

होगा भव्य एवं पौराणिक स्वरूप सजीव रामलीला का मंचन – मंजू शर्मा (सांसद जयपुर एवं संरक्षक सनातन धर्म महोत्सव समिति)

ब्यूरो चीफ रवि सिंह किरार / परिष्कार पत्रिका जयपुर। हमारी गुलाबी नगरी जयपुर, विश्व में अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने के लिये जानी जाती है। आधुनिक युग में समय अनुसार अपनी विरासत को भव्य बनाते हुए नई पीढ़ी भी इस कार्य में जुड़ी हुई है।

मंजु शर्मा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जयपुर में रामलीला का एक समृद्ध इतिहास रहा है जिसे इस वर्ष एक भव्य एवं वही ऐतिहासिक पौराणिक स्वरूप मे दिनांक 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जायेगा, जिसमे दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को श्रीराम विवाह प्रसंग का मंचन होगा, उससे पूर्व जयपुर शहर में श्रीरामजी की बारात जयपुर के प्राचीन श्री रामचन्द्र जी के मन्दिर, चांदपोल बाजार से प्रारम्भ होकर, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार न्यू गेट से होती हुई रामलीला मैदान पर पहुंचेगी। जयपुर के नगर वासी भगवान श्रीराम की बारात के साक्षी बनेंगें एवं अलग-अलग स्थानों पर बारात का स्वागत भी करेगें।

प्रेसवार्ता मे समिति मार्गदर्शक प्रवीण जी बड़े भैया ( सरस निकुंज) ने बताया कि दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को अधर्म पर धर्म की जीत के महापर्व विजयदशमी के दिन विशाल 51 फुट के रावण का दहन किया जाएगा साथ ही रामलीला महोत्सव में मेले के आयोजन में खाने पीने की स्टॉल के साथ बच्चों के लिये मनोरंजक झूलों का स्थान भी सुनिश्चित किया गया है।

अनुराग शर्मा स्वागत अध्यक्ष समिति ने बताया कि रामलीला महोत्सव समारोह के प्रचार-प्रसार हेतु संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जयपुर के विभिन्न मंदिरों, सामाजिक संगठनों से पोस्टर विमोचन का कार्य करवाया गया है। रामलीला में रामायण प्रसंग का मंचन करने के लिये मथुरा से भारत के प्रसिद्ध कलाकारों को बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *