मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन अब 5 नवम्बर तक किये जा सकेगें

Spread the love

ब्यूरो चीफ रवि सिंह किरार, परिष्कार पत्रिका जयपुर। राज्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कोचिंग योजनान्तर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्व कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम दिनांक 05 नवम्बर 2026 निर्धारित कर दी गई है।

ललित कुमार, निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने बताया कि योजनान्तर्गत विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के हित में उपरोक्त संशोधन किया गया है जिससे जरूरतमन्द अभ्यर्थियों को अधिकाधिक लाभान्वित किया जा सके। पूर्व में वर्ष 2026-27 के लिए पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करने हेतु अंतिम दिनांक 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी जिसे अब अन्तिम दिनांक 05 नवम्बर 2026 तक बढ़ा दिया गया हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *