

ब्यूरो चीफ रवि सिंह किरार, परिष्कार पत्रिका जयपुर। बीएसएनएल राजस्थान परिमंडल द्वारा 26-10-2026 से 01-11-2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है । आज इसका शुभारम्भ बीएसएनएल राजस्थान परिमण्डल के मुख्य महाप्रबन्धक विक्रम मालवीय ने किया. विक्रम मालवीय ने बीएसएनएल राजस्थान परिमंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस अवसर पर सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलवाई. इस अवसर पर कार्यालय प्रांगण में पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीएसएनएल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शिरकत की.