पावरग्रिड के सौजन्य से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कावेरी पथ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

Spread the love

निबंध प्रतियोगिता में सोनाली सिंह प्रथम, परिष्का किरार द्वितीय और तन्वी बिष्ट तृतीय स्थान पर

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ भव्य परिष्कार जयपुर। मानसरोवर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कावेरी पथ में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति चेतना जगाने के उद्देश्य से एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
‘Probity for Prosperity: Role of Youth in Nation Building’ (समृद्धि के लिए ईमानदारी: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका) विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 और 11 के लगभग 100 विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
कड़ी प्रतियोगिता के बाद निर्णायक मंडल द्वारा निम्नलिखित विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया :

  • प्रथम स्थान: सोनाली सिंह
  • द्वितीय स्थान: परिष्का किरार
  • तृतीय स्थान: तन्वी बिष्ट
  • रनर्स-अप: उत्तम सिंह कश्यप
    पुरस्कार वितरण और आभार :
    सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पावर ग्रिड के वरिष्ट उप महाप्रबंधक(Sr.DGM)अजय कुमार शर्मा,DGM अनुज दुबे , ऑफिसर निरंजन साहू, आयुष कुमार और अभिषेक एवं टीम पावरग्रिड द्वारा पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने और इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पावरग्रिड की पूरी टीम का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।
    सफल संयोजन :
    कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन विद्यालय के संस्कृतिक प्रभारी प्रभारी व्याख्याता सुमन टांक, वरिष्ठ अध्यापिका इन्दु मीना और डॉ. संतोष कुमार जाखड़ के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की समृद्धि और ईमानदारी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *