जयपुर में 13 नवंबर को आयोजित होगा ‘एनपीएस संचय’ आउटरीच कार्यक्रम, किसानों एवं ग्रामीण उद्यमियों को पेंशन योजना से जोड़ने की पहल

Spread the love

बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स एवं सीएससी विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स के लिए होगा विशेष प्रशिक्षण सत्र, मौके पर ही कर सकेंगे सब्सक्राइबर नामांकन

रवि सिेह किरार ब्यूरो चीफ परिष्कार पत्रिका। पेंशन फंड रेग्युलेटर एंड डवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति राजस्थान, जयपुर के समन्वय से अग्रणी जिला प्रबन्धक – जयपुर, भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा आगामी 13 नवंबर  को अजमेर रोड, सोडाला स्थित ‘द फर्न हैबिटेट’ (द ग्रैंड अनुकम्पा, श्याम नगर) में एक विशेष ‘ एनपीएस  संचय’ आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 तक आयोजित होगा। जिसमें  जागरूकता प्रस्तुति और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किसानों, एफपीओ  के सदस्यों, ग्रामीण उद्यमियों व उद्योग संघों के प्रतिभागियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से जोड़कर मौके पर ही तुरंत सब्सक्राइबर नामांकन की सुविधा दी जाएगी। द्वितीय सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा। जिसमे पेंशन फंड रेग्युलेटर एंड डवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा अधिकृत एजेंसी के माध्यम से बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स और सीएससी विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स के लिए व्यावहारिक ऑन-बोर्डिंग प्रक्रिया और नामांकन प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। एलडीएम, जयपुर गणेश ने बताया कि इस दौरान बैंक बीसी भी भाग ले सकेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *