विजया राजे सिंधिया पार्क मानसरोवर में किया प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान तथा वार्ड 70 मानसरोवर के संयुक्त तत्वावधान में प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन विजया राजे सिंधिया पार्क मानसरोवर में किया गया। इसमें एचएसएसएफ के जयपुर महानगर संयोजक अरविंद शर्मा ने प्रकृति के संरक्षण व वंदन के भाव को उपस्थित जनों में स्थापित किया।
सभी गणमान्य जनों, मातृशक्ति व बच्चों ने समूह में वृक्ष का पूजन कर संकल्प लिया कि हम सभी प्रकृति के मित्र बनकर उसका संतुलन और सह- अस्तित्व भाव के साथ संरक्षण करेंगे। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार सिन्हा विद्यालय गतिविधि सह प्रमुख ने किया। कार्यक्रम में बीके गुप्ता विशेषाधिकारी शिक्षा विभाग, सीए विपिन सिंघल मंडल अध्यक्ष मानसरोवर, रामावतार गुप्ता पार्षद वार्ड 70, नवल सिंह चौहान पर्यावरण प्रमुख, सुरेश मीणा, पुष्पा महेश्वरी वार्ड महिला संयोजक, व वार्ड की प्रथम महिला मालती देवी गुप्ता तथा अनेक प्रबुद्ध जनों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *