सुभाषचन्द्र बिहारी की स्मृति में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया
ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कावेरी पथ मानसरोवर में भामाशाह के रूप में भव्या ग्रीन बिल्डर जगतपुरा के अनुज अरोड़ा एवं शिप्रा अरोड़ा के पुत्र कनक व पुत्री भव्या अपने पिता सुभाष चंद्र बिहारी की स्मृति में उनके जन्म दिवस पर कक्षा नर्सरी से 10 - 12 वीं के सभी 700 विद्यार्थियों को कॉपी, पेन एवं मिठाई वितरित की गई। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मदन मोहन शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रति समर्पण के लिए भामाशाह अनुज अरोड़ा एवं विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका पूनम बग्गा को प्रेरक के रूप में भामाशाह जोडऩे हेतु धन्यवाद प्रकट किया।