ब्यूरो चीफ / परिष्कार पत्रिका जयपुर। पंजाबी समुदाय के अरोड़ा समाज के आदिपर्वतक परम श्रद्धेय अरूट महाराज की पावन जयंती 30 मई के शुभ अवसर पर पूर्व की भांति इस वर्ष भी अरोड़वंश सभा जयपुर द्वारा जन्मोत्सव को श्रद्धापूर्वक सेवा दिवस के रूप से धूमधाम से मनाने का निश्चय किया है। इसी क्रम में दिनांक 30 मई 2025 शुक्रवार को जयपुर के प्रमुख बाजार राजापार्क, जवाहर नगर, विद्याधर नगर, मानसरोवर एवं वनस्थली मार्ग सिंधी केम्प बस स्टैंड पर राहगीरों के लिए मीठे पानी के सेवा बूथ शर्बत छबील सेवा लगाए जाएंगे। सभा के अध्यक्ष गुलशन बाघला ने बताया कि 30 मई को समाज के घरों एवं प्रतिष्ठानों में सुबह परम श्रद्धेय अरूट महाराज की श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की जाएगी तथा संध्या को घरों में दीप प्रज्वलित किये जायेंगे। पंजाबी सभा के डॉ सुनीत सेठी ने समुदाय के सभी सदस्यों को इस अवसर पर बढ़ चढक़र हिस्सा लेने का आग्रह किया है।