ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिये दस्तावेज सत्यापन के तहत स्पोर्ट्स पर्सन एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 15 से 17 जनवरी तक विशेष शिविर का आयोजन अजमेर में बोर्ड कार्यालय में किया जायेगा।
राजस्व मंडल उप निबंधक (भू राजस्व) श्री रविन्द्र कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र के 350 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 45 सहित कुल 395 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त तिथियों में प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थी उपस्थित हो सकेंगे।
प्रत्येक तिथिवार उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की रोल नंबरवाइज सूचना राजस्व मंडल की वेबसाइट landrevenue.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
दिव्यांगजन पात्रता जांच में केवल मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर ओएल (वन लेग) (लोअर लिंब) की श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों को ही पात्र माना जायेगा।