निर्जला एकादशी के अवसर पर पूरे प्रदेश में दान-पुण्य की होड़, जगह-जगह शरबत और आईक्रीम का वितरण

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार जयपुर।  निर्जला एकादशी के अवसर पर सोडाला के रामनगर में मेन रोड पर आमरस की स्टॉल लगाई गई। यहां महेश सिंगोदिया, दिनेश सिंगोदिया, राजेन्द्र सिंगोदिया, चंचल सिंगोदिया, जयेश सिंगोदिया, रा​धिका सिंगोदिया, य​श्विनी सैनी, हर्ष सिंगोदिया, हर्षित सिंगोदिया, दिव्यांश सिंगोदिया, कैलाश सैनी, मनीष सैनी, दिनेश भाटी, विनोद शाह और घनश्याम सैनी सहित अन्य लोगों ने सुबह से रात तक आमजन को आमरस पिलाया। इस मौके पर करीब 50 से अ​धिक कार्यकर्ताओं ने सुबह से रात तक सेवाएं दी। यशकुमार सिंगोदिया ने बताया कि इसके लिए तीन सौ किलो आम, तीन सौ किलो चीनी, दो सौ लीटर दूध तथा दो सौ लीटर आइसक्रीम का उपयोग किया गया। इससे पूर्व रामनगर के राधाकृष्ण मंदिर में भगवान राधा कृष्ण, भोलेनाथ और हनुमानजी के आमरस का भोग लगाया।

राजेश कुमार मोरवाल के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा शीतल मिलकरोज का वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *