राष्ट्रीय मतदाता दिवस— मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी पर टिकी है लोकतंत्र की नींव — आयुक्त, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। लोकतंत्र की नींव मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी पर टिकी है। इसी भावना को मजबूत करने के लिए 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पूर्व सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर से मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। विभाग के आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं बल्कि लोकतंत्र को जीवंत और अक्षुण्ण रखने वाला सर्वोच्च कर्तव्य है। जब हर नागरिक अपने मत का प्रयोग जिम्मेदारी से करता है, तभी हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित होती है।

इस अवसर पर विभाग के संयुक्त सचिव आर.एल. सोलंकी, तकनीकी निदेशक अखिलेश मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *