सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, मोरचंग-खड़ताल की जुगलबंदी ने सांस्कृतिक संध्या में बिखेरे सुरों के जादू

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर।  सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जवाहर कला केन्द्र में 15 दिसम्बर से आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के अंतिम दिन गुरुवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में अंजना शर्मा एंड पार्टी के राजस्थानी संगीत कलकारों द्वारा ‘आओ जी म्हारा प्यारा विनायक….’ वंदना पर सुरीली प्रस्तुति दी गई। 

इसके बाद राजस्थानी चरी नृत्य की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को जोश से भर दिया। अगली कड़ी में राजस्थानी लोक कलकारों ने मोरचंग और खड़ताल की शानदार जुगलबंधी प्रतियोगिता ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा राजस्थान का भवाई नृत्य जो अपने साहसी संतुलन करतबों के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें नर्तक ने तलवार की धार पर खड़े होते हुए अपने सिर पर कई मिट्टी के बर्तन संतुलित कर बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण और आमजन उपस्थित रहे।

2 thoughts on “सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, मोरचंग-खड़ताल की जुगलबंदी ने सांस्कृतिक संध्या में बिखेरे सुरों के जादू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *