जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर

Spread the love

शहरी सेवा शिविर : आमजन को मिल रहा है तत्काल समाधान, 16 आवेदनों का किया निस्तारण

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के मार्गदर्शन में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ‘सेवा पखवाड़ा’ शहरी सेवा शिविर का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2025 तक किया जा रहा है।

जेडीए के नागरिक सेवा केंद्र एवं जनसुनवाई केंद्र में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में आमजन आए। जेडीए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही प्राप्त 16 आवेदनों का निस्तारण किया गया, जिससे आमजन लाभान्वित हुए। ये शिविर खास तौर पर अनुमोदित योजनाओं/कॉलोनियों में आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए आयेाजित किये जा रहे हैं।

जेडीसी आनन्दी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री एवं नगरीय विकास मंत्री के नेतृत्व एवं निर्देशन में शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से ‘अंत्योदय’ की संकल्पना को साकार करते हुए अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुँचाई जा रही है एवं आगामी तिथियों में शिविरों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमजन लाभान्वित हो सकेंगे। ये शिविर अनुमोदित योजनाओं और कॉलोनियों में आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए आयेाजित किये जा रहे हैं।

विभिन्न ज़ोन में आवेदनों का निस्तारण :

  • जोन पीआरएन (उत्तर-I): 3 पट्टे 3 नाम हस्तांतरण, 4 उपविभाजन/पुर्नगठन
  • जोन पीआरएन (उत्तर-II): 3 पट्टे, 3 नाम हस्तांतरण

शिविरों में किये जा रहे कार्य

  • अनुमोदित योजनाओं के पट्टे जारी करना, उप-विभाजन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, और भवन निर्माण स्वीकृति जैसे प्रकरणों का निस्तारण।
  • लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड पट्टे जारी करना।
  • ओ.एफ.सी., मोबाइल टावर, एन.ओ.सी., और रोड कट जैसी अनुमतियाँ प्रदान करना।

शिविरों का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। जेडीए ने विभिन्न ज़ोनों के लिए अलग-अलग तिथियाँ निर्धारित की हैं, ताकि सभी नागरिक आसानी से लाभान्वित हो सकें।

शिविरों की आगामी तिथियाँ और स्थान

नागरिकों की सुविधा के लिए जेडीए ने अलग-अलग ज़ोनों के लिए तिथियाँ और स्थान निर्धारित किए हैं। शिविरों का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा।

जोन कार्यालय, पत्रकार कॉलोनी, मानसरोवर:
* 14, 15, 16, 17 अक्टूबर: जोन पीआरएन (दक्षिण-I/II)

इसके अतिरिक्त नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज द्वारा वार्डों में लगाए जाने वाले शिविरों में भी जेडीए के अभियंतागण उपस्थित है, जो कि सड़क मरम्मत, सीवर, स्ट्रीट लाइट, और नाली मरम्मत जैसी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहे है। इन शिविरों में आमजन नागरिकों को बेहतर एवं पारदर्शी सेवाएँ मिल रही हैं तथा आवेदनों का शीघ्र निस्तारण संभव हो रहा है। जयपुर विकास प्राधिकरण ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों का लाभ उठाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *