कावेरी पथ पर महात्मा गांधी विद्यालय में गर्व के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Spread the love

ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विधालय कावेरी पथ मानसरोवर में 79वे स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही गर्व से मनाया गया। इस बार का स्वतंत्रता समारोह ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम की गौरव गाथा और आत्मनिर्भर नया भारत को समर्पित रहा। जिसमें सम्मानीय अतिथि स्थानीय पार्षद रामअवतार गुप्ता, एडीएमसी सदस्य के के गुप्ता, विनोद गुप्ता अन्य स्थानीय भामाशाह गणपत वर्मा, लोकेश कुमावत, पाराशर, धर्मेंद्र, रामदयाल जांगिड़ विद्यालय की प्रधानाचार्य अन्नू चौधरी और उप प्रधानाचार्य मदनमोहन शर्मा एवं विधालय के समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों की मौजूदगी में तिरंगा झंडा फहराया गया और शहीदों को याद किया। इस अवसर पर भारत माँ के जयकारे लगाकर मानसरोवर क्षेत्र में सभी स्थानीय लोगों को देशभक्तिके प्रति जागृत किया। स्थानीय पार्षद रामअवतार गुप्ता, पाराशर, धर्मेन्द्र के द्वारा बच्चों को फल और मिटाई वितरित की गई ताशी हर्बल के डायरेक्टर साहब की तरफ से और अन्य अभिभावकों के द्वारा सहयोग राशि अक्षय पेटी में दान दिया गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य अन्नू चौधरी और उप प्रधानाचार्य मदन मोहन शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *