ब्यूरो चीफ (विवि)/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) पर प्रदेशवासीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बागडे ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति से निकटता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आदिवासी समाज को मुख्यधारा में लाने और उनकी प्रकृति परंपराओं का संरक्षण करते हुए उनकी उन्नति के लिए मिलकर कार्य किए जाने का आह्वान किया है।