
परिष्कार पत्रिका जयपुर। सेन्ट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल प्रताप नगर जयपुर में भारत विकास परिषद शाखा सांगानेर जयपुर के पदाधिकारियों द्वारा गुरू वंदन छात्र अभिनंदन तथा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जुनियर वर्ग में सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी आदित्य मिश्रा कक्षा 8वीं एवं प्रियंका निहलानी कक्षा 7वीं विजयी रहे, जिनको पुरूस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।
गुरू वंदन कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक उर्मिला शर्मा, गिरीश कारवानी, संगीता सक्सैना, एसमित्रा गेब्रियल जस्टिन को सम्मानित किया गया। छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद के मुख्य अतिथि अध्यक्ष विजय पारीक, सचिव जगरूप यादव रहें। प्राचार्य डा एसडी शर्मा द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया एवं विद्यार्थियों को देश के प्रति सेवाभाव एवं बडों व अपने गुरूजनों का सम्मान करने हेतु प्रेरित किया गया।