


15 नवम्बर 2025 को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया भव्य आयोजन।
ब्यूरो चीफ हेमलता किरार/ जयपुर। सेन्ट ज़ेवियर्स स्कूल, नेवटा के प्रांगण में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी वार्षिक खेलोत्सव ‘इम्पेटस‘ 2025 का भव्य आयोजन शनिवार, 15 नवम्बर 2025 को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एयर कमोडोर सम्पथ कुमार आनंद उपमहानिदेशक एनसीसी थे। विशिष्ट अतिथि फादर सूसई मानि एसजे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल फादर संगीथराज ने की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मशाल प्रज्जवलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यालय की पताका एवं चारों सदनों की पताकाएँ फहराई गई। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट द्वारा अपने सदनों का प्रतिनिधित्व करते हुए अतिथियों को सलामी दी। परेड में सम्मिलित समस्त टुकडिय़ों का नेतृत्व सभी बालिकाओं ने किया। बालिकाओं को प्रोत्साहन देने का विद्यालय की ओर से यह एक सराहनीय प्रयास था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एयर कोमोडोर सम्पथ कुमार आनंद, उप महानिदेशक, एन.सी.सी., राजस्थान निदेशालय का सेवा रिकॉर्ड उनके जुनून, निर्णायक दृष्टिकोण, नैतिक ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, फादर सूसई मानि, एस.जे. प्रोविंशियल सुपीरियर, दिल्ली प्रोविंस के आगमन से पूरा वातावरण गौरव और प्रेरणा से भर उठा। विद्यालय परिवार ने इनका हार्दिक स्वागत किया।
प्रधानाचार्य, फादर संगीत राज, एस.जे. ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम स्पिरिट और आत्मविश्वास जैसे गुणों को विकसित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के बैंड, सिल्वर स्ट्रिंग, ने अपनी मनमोहक धुनों से वातावरण में उत्साह और देशभक्तिका संचार किया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने पिरामिड्, जुम्बा एवं योग पर आधारित आकर्षक गतिविधियों से सभी का मन मोह लिया। विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्तआयु वर्ग के अनुसार दौड़ प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। साथ ही अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ के लिए भी मनोरंजक प्रतियोगिताएँ रखी गईं। दर्शकों ने सभी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन तालियों के गडग़ड़ाहट से किया। विजेताओं को टॅाफी एवं मेडल प्रदान किए गए। बेस्ट हाउस, की उपाधि रेड हाउस को तथा बेस्ट डिसिप्लिन हाउस की उपाधि भी रेड हाउस को दी गई। पहला रनर्स अप ब्लू हाउस रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के साथ हुआ। विद्यालय की एकेडमिक कोऑर्डिनेटर अनीता जयदेवन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के दिशा में सशक्तकदम है। पूरा कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर संगीत राज एव.जे. के कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।