देवनानी ने नीट यूजी टॉपर महेश कुमार को दी बधाई, कहा- मेहनत, लगन और समर्पण से होती है लक्ष्य की प्राप्ति

Spread the love

देवनानी ने महेश और परिवारजन से दूरभाष पर वार्ता कर गौरवमयी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं,

ब्यूरो चीफ / परिष्कार पत्रिका । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने नीट यूजी में टॉपर रहे श्री महेश कुमार पेसवानी को गौरवान्वित सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री देवनानी ने श्री महेश कुमार से दूरभाष पर बातचीत की और उन्हें इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए बधाई दी। देवनानी ने कहा कि राजस्थान के नोहर, हनुमानगढ़ के मेधावी छात्र और अजमेर के दोहिते महेश पेशवानी ने नीट यूजी में देश भर में प्रथम रैंक प्राप्त करके संपूर्ण राज्य को गौरांवित किया है। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दूरभाष पर महेश कुमार को उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि महेश कुमार की मेहनत, लगन और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। देवनानी से दूरभाष पर श्री महेश कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष से बात करके उन्हें बहुत खुशी हुई है और जीवन में आगे चिकित्सा के क्षेत्र में वे देश की सेवा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *