
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। निराश्रित विमंदित जन सेवार्थ एवं संस्कारित पीढ़ी निर्माण हेतु समर्पित ओउमाश्रय सेवा धाम को सांस्कृतिक सामुदायिक केंद्र इस्कान मंदिर धौलाई के सभागार में राधे गोविन्द चरणार्पित सेवा ट्रस्ट द्वारा अपने वीस वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मान ओउमाश्रय संस्थापक यशपाल यश ने प्राप्त किया। ट़ष्ट के प़वन्ध ट़ष्टी पूर्व जस्टिस दीपक माहेश्वरी ने बताया कि इस ट़ष्ट की स्थापना शिक्षा विद् झौपणपट्टीओं में शिक्षा से वंचित बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व के एन माहेश्वरी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ज्योति माहेश्वरी अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश एस एन भार्गव विशिष्ट अतिथि पूर्व न्यायाधीश एन के जैन तथा पुनीत कर्णावट डिप्टी मेयर जयपुर ग़ेटर रहे।
यश ने सम्मान प्राप्त करने के बाद वताया कि ओउमाश्रय सेवा धाम जयपुर को भिखारी रहित बनाने इनके बच्चों को गुरुकुलीय अनुशासन में माडर्न एजूकेशन तथा इनके मां वाप को लघु-कुटीर उद्योग द्वारा आत्मनिर्भर बनाने हेतु कटिबद्ध है।
ट़ष्ट ने दानदाताओं अनेक विद्यालयों से जुड़े व्यक्तियों का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। इस अवसर पर अनेक न्यायिक प्रशासनिक अधिकारियों उद्योग व्यवसाय से जुड़े दिग्गज मौजूद रहे।
ट़ष्ट की वीस वर्ष की गतिविधियों की डौक्यूमैंटरी फिल्म भी दिखाई गई।