ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के निर्देशानुसार जिला जयपुर में बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 एवं वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन क्रमशः 22 एवं 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा।
परीक्षा समन्वयक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 22 अगस्त, शनिवार को तथा वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 23 अगस्त, रविवार को आयोजित होगी। दोनों परीक्षाओं में प्रथम प्रश्न-पत्र प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न-पत्र अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए कलक्ट्रेट, जयपुर के कक्ष संख्या 116 में परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 है। नियंत्रण कक्ष दिनांक 20 एवं 21 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा 22 एवं 23 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति तक कार्य करेगा।