प्रबल प्रतियोगिता में महात्मा गांधी विद्यालय कावेरी पथ के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Spread the love

सत्मय और तन्वी जिला स्तर पर रहे प्रथम
ब्यूरो चीफ / भव्य परिष्कार
जयपुर। पीएमश्री विद्यालय गणगौरी बाजार में आयोजित जिला स्तरीय प्रबल प्रोग्राम टू रिकॉग्नाइज एबिलिटीज एंड बिल्ड अप एडाप्टिव लाइफ स्किल्स ऑफ २१सेंचुरी प्रतियोगिता में जयपुर पश्चिम ब्लॉक के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम कावेरी पथ मानसरोवर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में कक्षा 12 के विद्यार्थी सत्यम कुशवाहा और छात्रा वर्ग में कक्षा 9 की तन्वी बिष्ट ने कठिन परिश्रम और गुरुजनों के कुशल नेतृत्व की बदौलत जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये चयनित विद्यार्थियों को राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने का अवसर मिलेगा
विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी सुमन टांक ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों और क्षमताओं का विकास करना है। इस जिला स्तरीय आयोजन में जयपुर जिले के सभी ब्लॉकों से चयनित होनहार विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया थाए जिसमें कावेरी पथ विद्यालय के दोनों छात्र.छात्राओं ने बाजी मारी। विजेता रहे दोनों विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा जयपुर के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक गिर्राज प्रसाद द्वारा प्रमाण पत्र और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों की इस गौरवमयी उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज शर्मा ने खुशी जाहिर की। उन्होंने सत्यम और तन्वी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *